ग्राम मटंग में आज विकास कार्यों का होगा लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि


पाटन। ग्राम पंचायत मटंग में आज विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य नोमिन ठाकुर करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, पूर्व सदस्य खादी ग्रामोद्योग कौशल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष छोटू बघेल, जनपद सदस्य दुलौरीन यादव, जिला कांग्रेस सचिव दुलेश्वर साहू एवं पूर्व सरपंच भगवत वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
ग्राम पंचायत के सरपंच अमित हिरवानी ने बताया कि लोकार्पण समारोह के अवसर पर शाम 4 बजे रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *