युवा मोर्चा अमलेश्वर मंडल की प्रथम मासिक बैठक तर्रा रेस्ट हाउस में संपन्न

शक्तिकेंद्र एवं बूथों को मजबूत बनाने सहित संगठन विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चाग्राम तर्रा स्थित रेस्ट हाउस में भारतीय जनता युवा मोर्चा अमलेश्वर मंडल की प्रथम मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर, मंडल प्रभारी आदेश अय्यर एवं सह प्रभारी राहुल गजभिये प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, शक्तिकेंद्र एवं बूथों को सशक्त करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर महामंत्री मनीष कौशले, पार्षद राजू सोनकर, उपाध्यक्ष रविकांत कौशिक, दुर्गेश साहू एवं खेमचंद जोशी, मंत्री खूबीराज सोनकर, सह कोषाध्यक्ष कामता सिंगौर, मीडिया प्रभारी छोटू यादव, बूथ अध्यक्ष विकास सिंगौर, कोमल साहू, भूपेश साहू सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *