तर्रा मड़ई मिलन समारोह में नीट यूजी सफल सौम्या यदु का हुआ सम्मान, गांव ने बताया गौरव

पाटन। ग्राम तर्रा में आयोजित वार्षिक मड़ई मिलन समारोह में प्रतिभावान छात्रा सौम्या यदु को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौम्या को सम्मानित कर उनकी सफलता पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि ग्राम तर्रा निवासी सौम्या यदु ने इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। वर्तमान में उन्होंने रायपुर में मेडिकल की पढ़ाई प्रारंभ कर दी है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

ग्राम की वार्षिक मड़ई मिलन समारोह के दौरान सौम्या की सफलता को गौरवपूर्ण उपलब्धि मानते हुए ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सरपंच विपिन चंद्राकर एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य खिलावन चंद्राकर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सौम्या के पिता डॉ. जीपी यदु एवं माता श्रीमती माधुरी यदु हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सौम्या ने अपनी मेहनत और लगन से गांव का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *