“सफलता की नई इबारत लिखते नन्हें कदम, बच्चों की मुस्कान से रोशन हर एक कदम।”
पाटन,, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा, पाटन (दुर्ग) में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्मजयंती (बाल दिवस) और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई।
इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत महान स्वतंत्रता सेनानियों और नायकों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं नमन के साथ की गई।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम:विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने इस पावन अवसर पर एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा और विशेष रूप से हरी पोशाक में अपनी कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। नन्हें-मुन्नों के उत्साह, नृत्य और सुंदर प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी शिक्षकों और पालकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति:इस भव्य आयोजन में हमारे विद्यालय के प्रधान पाठक संतोष कुमार शर्मा , प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक कमलेश कुमार साहू , एवं शिक्षकगण — श्रीमती आशा साहू, प्रफुल चंद्र साहू, तृप्ति वर्मा, भूमिजा देवांगन, तथा ठाकुर राम यादव उपस्थित रहे। साथ ही, विद्यालय के सभी ऊर्जावान छात्रगण भी इस उत्सव में पूरी तरह शामिल रहे।
यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन और प्रेरणा का स्रोत रहा, बल्कि हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, उनके आदर्शों और जनजातीय गौरव के इतिहास से भी रूबरू कराने वाला एक अनूठा मंच साबित हुआ।
