सेलूद मंडल की जनचौपाल में कांग्रेस नेता युगल किशोर आडिल ने मतदाता सूची में गड़बड़ी, महंगाई और आवास योजना के मुद्दों पर सरकार को घेरा

सेलूद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेलूद मंडल में मतदाता सूची में कथित अनियमितता (‘वोट चोरी’) और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ‘जनचौपाल’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम के मंडल प्रभारी कांग्रेस नेता युगल किशोर आडिल सहित अन्य पदाधिकारियों ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। कांग्रेस नेता युगल किशोर आडिल ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची से काटे जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सतर्क रहकर नाम जुड़वाने की अपील की।साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में समस्या के संदर्भ में युगल किशोर आडिल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत हितग्राहियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब बिना आबादी पट्टे के आवास निर्माण संभव नहीं हो पा रहा है और इस योजना के तहत ग्रामसभा द्वारा पारित प्रस्तावों को भी अनदेखा किया जा रहा है।साथ ही लगातार राशन सामग्री से लेकर हर उस वस्तु में जो दैनिक जीवन में जरूरी है उन सबमे लगातार महंगाई बढ़ोतरी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में महंगाई चरम पर है और दैनिक उपयोग की राशन सामग्री के मूल्यों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय श्री वर्मा ने जनचौपाल में के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली बिल के माध्यम से सरकार जनता के जेब में डाका डाल रहे है बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।

सेलूद मंडल अध्यक्ष खिलेश मारकंडे ने पंचायतों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में पंचायतों की स्थिति दयनीय हो गई है साय सरकार द्वारा पंचायतों को किसी भी प्रकार की विकास निधि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राशि के अभाव में पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़े हैं और पंचायतों की स्थिति दयनीय हो गई है।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक मोहन साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय श्री वर्मा मंडल प्रभारी युगल किशोर आडील पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जवाहर वर्मा मंडल अध्यक्ष खिलेश मारकंडे राकेश साहू त्रिभुवन यदु प्रेमलाल साहू संजय यादव मन्नू यदु महेश साहू सरफराज अहमद अविनाश मिश्रा देवनारायण ठाकुर खोईलन बारले हेमिन ओगरे इंद्राणी वर्मा करण धनकर एन के तिवारी शीतल विश्वकर्मा विकाश साहू दिलीप बंछोर राजू बंजारे रोहित शिवार दिनेद्र जांगड़े रोहित शिवारे बिसनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *