बाल दिवस पर शासकीय विद्यालय पहंडोर में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा और रचनात्मकता

पाटन। पाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहंडोर में 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए और अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा और बच्चों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय में आयोजित बाल मेले में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। बाल मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच माया मढ़रिया, पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम मढ़रिया सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *