घुघुवा(क) में एतिहासिक ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन संपन्न

  • कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार- संयोजक प्रणव शर्मा

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम घुघुवा(क) में एतिहासिक ‘गंवई संगम – लोक कला अउ परंपरा के तिहार’ का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक एवं जनपद पंचायत पाटन के सभापति श्री प्रणव शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत को समर्पित इस आयोजन ने ग्रामीण संस्कृति को नया मंच दिया।

क्षेत्र में पहले बार नौका विहार-
गांव में मेला मंडाई की खचाखच भारी भीड़ में आयोजन की शुरुआत नारायण सरोवर घाट पर दोपहर 3 बजे एसडीआरएफ की उपस्थिति में नौका विहार से हुवा, बड़े बुजुर्ग माता बहनों ने छोटे बच्चों सहित क्षेत्र में प्रथम बार आयोजित नौका विहार से गदगद होकर उसका खूब आनंद लिया।

एक दिया राम के नाम –
दीपावली में गांव में विराजित मां लक्ष्मी जी की आरती के साथ भक्तिमय माहौल में उपस्थित पंडित जी लोगों द्वारा मां गंगे जी, शिव जी, विष्णु जी की भव्य महाआरती कराया गया, जिसमें एक एक दिए के साथ पूरे क्षेत्रवासी पुण्य के भागी बने।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति सुवा नृत्य का आयोजन-

महाआरती के बाद माताओं बहनों ने मंच पर सुवा नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसमें घुघुवा(जमराव), करगा गभरा और घुघुवा(क) के बहनों की आकर्षक प्रस्तुति हुई, जिसे आयोजक और दर्शकों ने प्रोत्साहित किया।

रात्रि में उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया जिसमें प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं ओबीसी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, धरसींवा विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा, समाजसेवी अवधेश शर्मा, केडी दीवान, डॉ नीलिमा शर्मा, सौम्या शर्मा, केशव बंछोर, राजू जंघेल, बसंत चंद्राकर, ग्राम की सरपंच शैलेन्द्री साहू आदि की उपस्थिति हुई, विधायक ललित चंद्राकर एवं जीतेन्द्र वर्मा ने अपने उद्बोधन में एतिहासिक आयोजन की सराहना कर संयोजक प्रणव के कुशल नेतृत्व और निरंतर सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई दी।

रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम- लोक छाया
रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया, सुप्रसिद्ध लोक गायिका छाया चंद्राकर की सुमधुर प्रस्तुति ने कार्यक्रम ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया और विशेष निवेदन पर अनुज शर्मा ने अपने दो गीत से समां बांध दिया।

हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, युवा, माताएं-बहनें और संस्कृति प्रेमी इस आयोजन के साक्षी बने, कार्यक्रम का आयोजन सनातन जागरण समिति, यंग स्टार बॉयज क्लब एवं समस्त ग्रामवासी, घुघुवा(क) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संयोजक सभापति प्रणव शर्मा ने समस्त ग्रामवासियों, सहयोगी समितियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस, जिला प्रशासन और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम आयोजन में प्रमुख भूमिका विद्यासागर निषाद, झम्मन साहू, पवन सेन, डाकेश साहू, दुष्यंत साहू, चितरंज साहू, प्रशांत शर्मा, तिलक यादव, आमोद सिंह, द्रोण सेन, होमेन्द्र साहू, कामेश साहू एवं साथियों की रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *