धार्मिक प्रसंग और भारतीयता मेरे मन और रंगोली की कला में रचा बसा है—– मुस्कान पाल

खबर ,,,,हेमंत कुमार तिवारी

राजिम-— क्या कला केवल मनोरंजन और टाइमपास की चीज है तो, इसका जवाब है नहीं। हुनर चाहे एक्टिंग हो -डांसिंग हो- पेंटिंग हो और इसी विधा से जुड़ा हुआ है -रंगोली के सात रंगों से अपनी कला की छटा बिखेरना कला- मनोरंजन के साथ इंसान के दिलों दिमाग में भी छा जाती है, जिससे उसको प्रेरणा मिलती है और जिसकी कला जितनी निखरी उस शख्सियत ने उतना ही नाम कमाया! इसम प्रसंग में बात करते हैं नवापारा -राजिम नगर के शीतला पारा के रहने वाले पाल दंपति शालिक पाल और श्र गंगा पाल इसमें शालिक पाल बड़े व्हीकल के एक्सपर्ट मिस्त्री हैं यह भी एक कला है, इनकी बड़ी बेटी मुस्कान पाल जो कि शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष की ब्रिलियंट छात्रा हैं

जो कि पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम काम करके अपनी पढ़ाई का खर्च स्वयं निकालती हैं, और उनकी सबसे बड़ी खासियत रंगोली -कला के माध्यम से पौराणिक चरित्र और भारतीयता को नए ढंग से निखारनाllपौराणिक व्यक्तित्व औरभारतीयता इनकी रंगोली की विशेषता….. दशहरा पर्व से लेकर दीप उत्सव तक इनके रंगोली के कला की छटा देख मन मयूर नाच उठा, विजयदशमी पर्व पर राम का शानदार रंगोली में व्यक्तित्व को दर्शाना और दीप उत्सव- दीपावली में एक भारतीय नारी के द्वारा हाथ में दीप प्रज्वलित कर चलना ‘”कठिनाई भारी जिंदगी और कठोर चुनौती के इस दौर में अपनी कला को निखारते रहो -मेरे हमदम मेरे यार—– जिंदगी की सफलता केवल डिग्री से नहीं उसके साथ हुनर हो तो निखर उठता है पूरा संसार”” ll

lरंगोली प्रतियोगिता में कई जगह पुरस्कार मिल चुका—- मुस्कान पाल अपनी अपनी कला की बदौलत अभी तक कई छोटे बड़े पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं अभी कुछ दिनों पूर्व अंतर महाविद्यालयीन रंगोली प्रतियोगिता जोकि गवर्नमेंट साइंस कॉलेज रायपुर के प्रांगण में हुआ था- इन्होंने अपनी एक पार्टनर के साथ द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया और अपने कॉलेज के साथ नगर का नाम भी रोशन कियाlll करियर के बारे में उन्होंने बताया कि अपनी इस कला के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपने साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *