जिले में इस वर्ष 123 धान उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी…21 नवीन उपार्जन केंद्रों की हुई वृद्धि, 39 केंद्र संवेदनशील घोषित

दुर्ग, 13 नवम्बर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में समर्थन मूल्य पर 15 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। धान खरीदी संबंधी तैयारियां कर ली गई हैं। इस वर्ष जिले में खरीदी केंद्रों की संख्या, पंजीकृत किसानों और धान के रकबे में वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष जिले में 102 धान उपार्जन केंद्र संचालित थे, जिनकी संख्या इस वर्ष बढ़कर 123 हो गई है। इस तरह जिले में 21 नवीन धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं।

नवीन उपार्जन केंद्रों में सुरडुंग, सिल्ली, नंदवाय, अरसी, असोगा, अरसनारा, धौराभाठा, धनोरा, गनियारी, खजरी, सिकोला, जरवाय, पेंड्री, मेड़ेसरा, बोरवाय, अरमरीखुर्द, ढौर, कातरो, सेमरिया, मलपुरीकला एवं महकाखुर्द शामिल हैं। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में सुचारू एवं व्यवस्थित धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जिले में 118 सहकारी समितियों के माध्यम से पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के 39 धान उपार्जन केंद्रों को संवेदनशील केंद्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है। इन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया की सतत निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संवेदनशील केंद्रों में नंदनी-खुदनी, खोपली, उरला, कुथरेल, केसरा, घोठा, जमराव, डंगनिया, डीडाभाठा, डोड़की, तेलीगुंडरा, ननकठ्ठी, निपानी, पंदर, पेंड्रावन, पाटन, फेकारी, बटरेल, बेल्हारी, बिरेझर, बोरिद, बोरीगारका, भेड़सर, मर्रा, रसमड़ा, राहटादाह, रिसामा, छोटे पुरदा, सुरपा, सांतरा, सावनी, सोनपुर, हिर्री, गाड़ाडीह, भाठाकोकड़ी, दमोदा, मुरमुंदा, माटरा एवं रौंदा शामिल हैं।

ःः000ःः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *