रानीतराई।ग्राम बोरेंदा में लक्ष्मी उत्सव समिति कुम्हारपारा एवं ग्रामवासी के सहयोग से महापर्व दीपावली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।आयोजक समिति द्वारा सतत् 20 वर्षों से ग्रामीण परम्पराओं को जीवंत रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दिवाली तिहार को और अधिक उत्साह और उमंग से भर दिया।आज सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकचंदा मोहला की अनुपम प्रस्तुति हुई।जिसके शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,प्रमुख अतिथि कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जप पाटन थे,अध्यक्षता सरपंच कामेश कश्यप ने की,विशेष अतिथि डॉ ईश्वर निषाद सरपंच केसरा,यशवंत साहू (सरपंच जरवाय),सुभाष यादव प्राधिकृत अधिकारी जरवाय सोसायटी,डा नोहर साहू,सुनीता यदु पूर्व सरपंच,आकाश यादव (उपसरपंच बोरेंदा),भागवत निषाद(ग्रामीण अध्यक्ष बोरेंदा),नरेंन्द साहू (अध्यक्ष साहू समाज बोरेंदा),मन्नूलाल साहू ( पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष)भोला यादव (मंडल मंत्री जामगांव आर),कृष्णा खरे,ईश्वर यादव एवं वरिष्ठजन ने माता लक्ष्मी और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर किया।
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने छत्तीसगढ़ की लोक,संस्कृति,परम्परा, आस्था को जीवंत रखने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। बोरेंदा में निरंतर धार्मिक,सामाजिक आयोजन में एकजुटता,भाईचारे एवं एकता का वातावरण हमेशा बना रहे।

पाटन जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने ग्राम के सियान के मार्गदर्शन,युवाओं का जोश,ग्रामीणों की सहभागिता से सभी कार्यक्रम की सफलता की बधाई प्रेषित किए।
डा ईश्वर निषाद ने माता लक्ष्मी की जयकारा के साथ क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना किए।
मंच संचालन कामेश सिंह ठाकुर,आभार सरपंच कामेश कश्यप ने किया।
इस अवसर पर सागर सिन्हा,मनोज यादव,संतु सिन्हा,अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू,उपाध्यक्ष मनीष चक्रधारी,सचिव जागेश्वर निषाद,गजेन्द्र चक्रधारी,आनंद, प्रकाश, नंदकुमार,मनोज साहू,मुकेश साहू,डा सुरेंद्र साहू,चंद्रिका पाल,अश्वनी साहू,दीनबंधु साहू,आनंद चक्रधारी,प्रकाश,दीनबंधु चक्रधारी,बद्री चक्रधारी,खिलावन साहू,भागवत साहू,नरेश साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
