अविभाजित मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष व संरक्षक सत्यनारायण सिंह का अकास्मिक निधन

अविभाजित मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष व संरक्षक सत्यनारायण सिंह का अकास्मिक निधन हो गया इसकी सूचना मिलते ही सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश मे कर्मचारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि श्री सत्यनारायण सिंह ने अविभाजित मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मांगों समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहे सत्यनारायण सिंह सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व नहीं किया बल्कि सभी विभागों के संगठनों के साथ अविभाजित मध्यप्रदेश में एक ऐसी कर्मचारी राजनीति किया जिससे कई सौगातें कर्मचारियों को दिलाया उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश के गठन पर एक प्रतिभावान प्रांताध्यक्ष ओर कर्मचारी नेतृत्व के लिए ओ पी शर्मा को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की कमान सौंपी उनके निधन पर ओ पी शर्मा ने कहा कि एक संघर्षशील ओर महान कर्मयोगी कर्मचारियों का हितैषी खो दिया उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करने वालो में प्रांताध्यक्ष अनिल पांडेय आर डी दीवान, भूपेन्द्र राय, रविन्द्र तिवारी, प्रदीप बोगी, राजेन्द्र यादव, बी के शुक्ला एस पी देवांगन, सैय्यद असलम,पी सी जेम्स, श्रीमती प्रदीपी सरकार, प्रमेश पाल,संजय सिंह,अजय नायक, सत्येंद्र गुप्ता,बी एल वर्मा, विपिन प्रधान,शाकील खान, सहित पदाधिकारी ने किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *