पाटन। पूर्व जनपद सदस्य एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के सचिव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता टीकाराम साहू (ग्राम पहंदा,अ.) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया।
टीकाराम साहू लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वहीं सामाजिक क्षेत्र में तहसील साहू संघ पाटन में विभिन्न पदों पर एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के सचिव के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व जनपद सदस्य के रूप में भी उन्होंने क्षेत्र की गतिविधियों में सहभागिता निभाई।
उनके निधन को भाजपा परिवार एवं सामाजिक संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक बंधुओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
पूर्व जनपद सदस्य टीकाराम साहू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
