ग्राम मुड़पार में मातर मिलन समारोह, बुजुर्गजनों का किया गया सम्मान


पाटन। ग्राम मुड़पार में मातर मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर गांव के बुजुर्गजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता एवं परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।
समारोह में मुख्य रूप से लोचन यादव, चोवाराम यादव, संतराम यादव, लतखोर, मन्नूलाल, तन्नूलाल, पंचराम, लछण यादव, निर्भय यादव, रतनू रामकृष्ण, कृष्णा, राधे, जोहन यादव, मुकेश यादव, चंद्रशेखर यादव, जगतराम, बल्लू यादव, टीकाराम, शत्रुहन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों का सम्मान कर उनके अनुभवों और मार्गदर्शन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। समारोह ने गांव में सामाजिक सद्भाव और आपसी प्रेम की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *