दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर विनय चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील


पाटन। अध्यक्ष सरपंच संघ पाटन विनय चंद्राकर ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्व पर पाटन क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इन पर्वों को शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द्र के साथ मिल-जुलकर मनाएं। पर्वों की खुशियां एक-दूसरे के साथ बांटें और क्षेत्र में प्रेम, सद्भाव एवं एकता की भावना को मजबूत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *