पाटन। भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल के अध्यक्ष कमलेश साहू ने दीपावली के पावन पर्व पर क्षेत्र के समस्त नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों और उत्साह का पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ दीपोत्सव मनाने की अपील की। साथ ही मां लक्ष्मी से सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
