जिला मानस संघ की महत्वपूर्ण बैठक 15 नवंबर को उतई में, नई कार्यकारिणी के गठन पर होगी चर्चा

  • तुलसीदास जयंती आयोजन, आय-व्यय का विवरण और नई कार्यकारिणी के गठन सहित तीन प्रमुख विषयों पर होगी चर्चा


दुर्ग। जिला मानस संघ, दुर्ग की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 15 नवंबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे गायत्री मंदिर परिसर, उतई (तहसील दुर्ग ग्रामीण) में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला मानस संघ के अंतर्गत आने वाले समस्त मानस रसिकों, मानस पथिकों, जिला मानस संघ के कार्यकारिणी सदस्यों तथा पाटन, दुर्ग ग्रामीण, धमधा, दुर्ग शहर, भिलाई शहर, अहिवारा एवं बोरी तहसील मानस संघ के समस्त पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से तीन महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें गोस्वामी तुलसीदास जयंती के आयोजन एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करना, वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन करना तथा उपस्थित सदस्यों के अभिमत के आधार पर नए प्रस्ताव एवं सुझावों पर चर्चा करना शामिल है।
जिला मानस संघ के अध्यक्ष मेहतर वर्मा एवं सचिव अश्वनी साहू ने समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं मानस प्रेमियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला मानस संघ की संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपने विचार एवं सुझाव देने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *