विकासखंड स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

पाटन। विकासखंड शिक्षा कार्यालय पाटन में आज विकासखंड स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डालेंद्र कुमार देवांगन द्वारा समस्त मान्यता प्राप्त शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर विकासखंड स्तर पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न विभागीय समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की किया।

बैठक में विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में,vsk app में आ रही तकनीकी समस्या के संबंध पर, लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण, सेवा पुस्तिकाओं का नियमित संधारण, लंबित विद्युत देयकों का भुगतान तथा उच्च शिक्षा हेतु परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति,शिक्षकों की व्यक्तिगत व सेवा संबंधी समस्या का निराकरण, ग्रीष्म कालीन अवकाश में राष्ट्रीय कार्य व निर्वाचन करने पर अर्जित अवकाश में संयोजन,सर्विस बुक सत्यापन व अवकाश पोर्टल अद्यतन, शौचालय मरम्मत,अतिरिक्त भवन आदि पर समाधान हेतु प्रस्ताव उच्च कार्यालय को प्रेषित करने जैसे महत्वपूर्ण विषय प्रमुखता से उठाए गए।

शिक्षक संघ प्रतिनिधियों ने इन समस्याओं के शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाना रहा।

बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु सकारात्मक पहल और आपसी समन्वय पर बल दिया गया।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन श्री डालेंद्र कुमार देवांगन, विकासखंड स्रोत समन्यवक गुणेश्वर प्रसाद वर्मा, मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार वर्मा,ओमप्रकाश पाण्डेय, चेतन सिंह परिहार, घनश्याम पटेल,चंचल कुमार द्विवेदी, संतोष कुमार शर्मा,कृष्णराज पांडेय,महेंद्र बहादुर,खेलावन सिंह कुर्रे,लक्ष्मीकांत तिवारी, झम्मन सिंह,प्रदीप कुमार वर्मा,देवनारायण बघेल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *