पाटन कालेज के के मौसमी निर्मलकर लगातार चौथी बार, शिवानी दूसरी बार हेमचंद यादव विश्विद्यालय की वेटलिफ्टिंग टीम में पाटन कालेज के 3 महिला एवं 1 पुरुष खिलाडी हेमचंद की टीम में

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन की कु मौसमी निर्मलकर बीए पंचम सेमेस्टर, कु शिवानी निषाद बी एस सी तृतीय सेमेस्टर, कु तनुजा बीएससी तृतीय सेमेस्टर और षष्ठाधीश बी काम. प्रथम सेमेस्टर का चयन ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी भरोत्तोलन प्रतियोगिता हेतु हेमचंद यादव विश्विद्यालय की टीम में हुआ है। क्रीड़ा विभाग की इस उपलब्धि और खिलाड़ियों के चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा पुष्पा मिंज, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डा दिनेश नामदेव, जनभागीदारी व नगर पंचायत पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, नगर पंचायत सभापति केवल देवांगन, पत्रकारगण संदीप मिश्रा, बलराम यदु, गंगादीन साहू, भूषण देशलहरे, गोपीचंद देवांगन, हेमंत बघेल व्यायाम शिक्षक सेजेस पाटन सहित महाविद्यालय परिवार नें बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की. कामना किये। जानकारी देते हुए चद्रशेखर देवांगन अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान नें बताया की उक्त खिलाड़ियों का चयन विगत दिनों शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर हुआ है, आगे जानकरी देते हुए देवांगन नें बताया की कु मौसमी लगातार चौथी बार, शिवानी निषाद लगातार दूसरी बार, तनुजा और षष्ठाधीश का चयन पहली बार हुआ है।

ज्ञात हो की विगत कई वर्षो से पाटन कालेज के वेट लिफ्टरो का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे है और वरिष्ठ क्रीड़ाअधिकारी डा दिनेश नामदेव की पाटन कालेज में पुनः पदस्थापना होने के पश्चात् लगतार खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों सहभागिता बढ़ी है और महाविद्यालय में खेल का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *