62 पदकों के साथ Aarav Karate Academy पाटन बना ओवरऑल चैंपियन, खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव


पाटन। भिलाई-चरौदा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित द्वितीय भिलाई ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप में Aarav Karate Academy, Patan के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाटन के 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कुल 62 पदक हासिल किए। इसमें 8 स्वर्ण, 10 रजत और 44 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पाटन क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।


इस सफलता में साहू समाज के अध्यक्ष ललेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बच्चों को नियमित कराटे प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए बेहतर भवन उपलब्ध कराया, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है।

वहीं, Seishinkai Shito Ryu Karate Do Association of Chhattisgarh के अध्यक्ष शेषांक गुप्ता ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अकादमी परिवार ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और प्रशिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन को देते हुए सभी 60 खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *