कोपरा में जस झांकी देखने उमड़ी हजारों की भीड़, अव्यवस्था के कारण छत, पेड़ की टहनी और गेट टूटे

खबर हेमंत कुमार तिवारी,,,,,,,,,


राजिम(कोपरा)- नगर पंचायत कोपरा में रविवार रात हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में स्थानीय शीतला समिति द्वारा प्रदेश की प्रसिद्ध जस झांकी पटपर का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में नगर सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जस झांकी देखने पहुंचे। भीड़ इतनी अधिक थी कि समिति और पुलिस प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं फेल होती नजर आईं। हालांकि माता के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। झांकी में सबसे ज्यादा आकर्षक काली माता के गानों में रही। इस दौरान झांकी देखने पहुंचे अनेक महिलाओं व युवतियों में देवी आने के कारण मुख्य मंच के सामने नृत्य करती नजर आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जो दर्शक कार्यक्रम शुरू होने से दो घंटे पहले ही स्थल पर पहुंच गए थे, उन्हें बैठने के लिए जगह मिल गई। लेकिन देर से पहुंचे सैकड़ों लोगों को जगह नहीं मिली। मजबूरी में लोगों को स्कूल भवन की छतों, दीवारों और परिसर में लगे पेड़ों पर चढ़कर झांकी देखनी पड़ी।


भीड़ का दबाव इतना ज्यादा था कि स्कूल परिसर के शौचालय का टीना शेड टूट गया और परिसर का एक पेड़ पर चढ़ कर कार्यक्रम देख के चक्कर में टहनीया टूट गया। वहीं कार्यक्रम स्थल के मुख्य मंच के पास लगे गेट को अंदर नहीं जा पा रहे लोगों ने लगातार धक्का देने से, गेट टूट गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।


आयोजन के दौरान जितनी भीड़ पंडाल के अंदर थी, उतनी ही भीड़ बाहर मुख्य मार्ग पर खड़ी रही। इससे मुख्य मार्ग पर घंटों तक यातायात बाधित रहा और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।

,,,,,,
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने बताया कि स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अनुमति शिक्षा विभाग नही देती। इसके लिए स्कूल प्रबंधन समिति ही अनुमति दे सकता हैं।

,,,,,,
इस संबंध में प्राचार्य एच के भार्गव ने कहा कि कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा अनुमति दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के दौरान जो सरकारी संपत्ति क्षति हुआ है। उसे आयोजक समिति द्वारा बनाने की बात कही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *