सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा


पाटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में आज साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव ग्लैड तथा टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने सेक्टरवार समीक्षा की।
डॉ. संजीव ग्लैड ने परिवार कल्याण कार्यक्रम, आयुष्मान वय वंदना कार्ड तथा सभी अधिकारी-कर्मचारियों की आधार आधारित उपस्थिति सुनिश्चित करने सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
वहीं डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यों की एंट्री 30 नवंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के बीएमओ डॉ. बी. कठौतिया, बीएल वर्मा (बीईटीओ पाटन), पूनम साहू (बीपीएम पाटन) सहित विकासखंड पाटन के समस्त सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *