पखांजूर पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

पखांजूर। प्रार्थी सूरज सरदार पिता स्व. विधान सरकार उम्र 22 वर्ष निवासी पिव्ही 10 ने दिनांक 14.08.20 को थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी दिनांक 14.08.20 को शाम को हरनगढ़ बाज़ार से सब्जी बेच कर घर वापिस जा रहा था रास्ते में ग्राम पिव्ही 10 के पास रोड में एक पिकअप वाहन खड़े होने से प्रार्थी ने पिकअप चालक मिथुन बाला निवासी पिव्ही 10 को रोड से किनारे लगा कर पिकअप वाहन खड़ा करने की बात बोला था, उसी बात से पिकअप चालक मिथुन बाला एवं प्रार्थी की आपस मे कहा सुनी हो गई थी, प्रार्थी उसके बाद अपने घर चला गया उसके कुछ समय बाद शांम 07.00 बजे आरोपी मिथुन बाला अपने भाई मुकेश बाला एवं पिता बंकिम बाला के साथ बांस का डंडा लेकर प्रार्थी के घर आकर प्रार्थी तथा उसके परिवार के सदस्य अनीमा साना, आरती सरदार, नूपुर साना,किशन साना, विशाल साना,अंजान साना को अश्लील गली देकर,जान से मारने की धमकी देते हुए बांस के डंडे से मारपीट किये एवं बीच बचाव करने आये पड़ोसी संतोष ढाली से भी आरोपियों ने मारपीट किया प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 14.08.20 को थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 94/20 धारा 294,506,323,452,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी मनोज बाला पिता बंकिम बाला उम्र 23 वर्ष निवासी पिव्ही 10, बंकिम बाला पिता सुजान बाला उम्र 51 वर्ष निवासी पिव्ही 10 को दिनांक 15.08.20 को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *