पुलिसः के साइबर लेन का उद्घाटन,,साइबर अपराध को कम करने मिलेगी मदद,,,

आज दिनांक 15/07/2020 को स्वतंत्रता दिवस पर साइबर संगी अभियान के वर्षगांठ पर दुर्ग पुलिस के द्वारा सायबर लेन का उद्घाटन किया गया। सिविक सेंटर भिलाई में स्थित यह लेन साइबर अपराध को कम करने में कारगर रहेगी। जिसमें सभी प्रकार के साइबर अपराध से बचने के उपाय एवं जागरूकता संबंधी 3D पोस्ट बनाए गए हैं एवं साइबर जागरूकता पोस्ट को मोबाइल पर भी क्यूआर कोड के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। साइबर लेन ‘का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग श्री विवेकानंद और दुर्ग संभाग आयुक्त श्री त्रिलोक चंद महवार, जिला दंडाधिकारी दुर्ग डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री प्रशांत ठाकुर के द्वारा किया गया। जिसमें दुर्ग जिले के पुलिस के समस्त आला अधिकारी मौजूद थे। इस अभियान में विशेष रुप से एटमास्को कंपनी एवं भिलाई इस्पात संयंत्र का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *