भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर


रायपुर। भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनका हैदराबाद में इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से भाजपा सहित राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है।
अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे कोर्सेवाड़ा
डोमनलाल कोर्सेवाड़ा वर्ष 2008 में पहली बार अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दूसरी बार जीत दर्ज की। राजनीति में आने से पहले वे शिक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके थे। उन्हें वर्ष 2006 में गुरु घासीदास सम्मान से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *