पर्यावरण संरक्षण के लिए रोमशंकर को मिला सांसद गौरव सम्मान



दुर्ग : पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण कार्यकर्ता रोमशंकर यादव को दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने सांसद गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। उन्हें उनके द्वारा पिछले 29 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया
श्री यादव अपने तथा परिवार के हर सदस्यों के जन्मदिन, गृहप्रवेश, शादी एवं विभिन्न मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण करते आ रहे है। यही नहीं पितृपक्ष में पुरखों के नाम पर एवं एक अप्रैल को अप्रैल फूल की बजाय अप्रैल कूल का संदेश देने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुक करने अनेक नवाचार किए है उन्होंने खारुन नदी के उदगम से संगम स्थल तक सैकड़ों किमी की पदयात्रा भी किए है। मंडला – डिंडोरी के जंगलों जल जंगल जमीन को लेकर पदयात्रा कर रिपोर्टिंग कर चुके हैं एवं नेचर फोटो ग्राफी के माध्यम से भी लोगों को जागरुक कर रहे है। जिसका सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। उनके लगाए अनेक पौधे आज पेड़ बन गए है। वे शादी, गृह प्रवेश व विभिन्न मांगलिक अवसरों पर लोगो को पौधे भेंट करते हैं। उन्होंने लाखों पेड़ो को संरक्षित करने में योगदान दिया है। जिसके लिए उन्हें सदी के महानायक अभिताभ बच्चन द्वारा फोर्स गुड हीरोज सम्मान से नवाजे जा चुके है और आज भी औसत प्रतिदिन कोई न कोई व्यक्ति जन्मदिन ,शादी के सालगिरह , विभिन्न मांगलिक अवसर व अपनों की याद में पौधरोपण कर रहे हैं। अपनी संस्था हितवा संगवारी के माध्यम से वे निरंतर पर्यावरण जागरुकता को लेकर गतिविधियाँ चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *