पाटन। जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम घुघुवा(क) में आगामी 13 नवंबर 2026 को ‘गंवई संगम – लोक कला अउ परंपरा के तिहार’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक जनपद पंचायत पाटन के सभापति श्री प्रणव शर्मा ने जानकारी दिया कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत को समर्पित इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अनेक आकर्षक प्रस्तुतियाँ देखने को मिलेंगी।
कार्यक्रम का आयोजन सनातन जागरण समिति, यंग स्टार बॉयज क्लब एवं समस्त ग्रामवासी, घुघुवा(क) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजन में नौका विहार, लेजर शो, महाआरती, सुवा एवं पंथी नृत्य सहित रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं, लोक गायिका छाया चंद्राकर की प्रस्तुति कार्यक्रम को और भी यादगार बनाएगी। इन विविध आयोजनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोककला, सांस्कृतिक परंपराओं और लोक विरासत को मंच प्रदान किया जाएगा।
संयोजक प्रणव शर्मा ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं संस्कृति प्रेमियों से अपील की कि वे 13 नवंबर को ग्राम घुघुवा(क) में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर ‘गौरव संगम’ की शोभा बढ़ाएँ और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति के उत्सव का हिस्सा बनें।
