चक्रवात की आशंका के बीच स्कूलों में छुट्टी का फैसला कलेक्टरों पर, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात की आशंका और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य शासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित करने का निर्णय जिला कलेक्टरों पर छोड़ दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 27 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात के कारण भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसे देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों की परिस्थितियों का आकलन कर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की है। मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला स्तर पर आवश्यक निर्णय लिए जा सकेंगे।
फिलहाल पूरे प्रदेश में एक साथ स्कूलों में छुट्टी घोषित नहीं की गई है। संबंधित जिलों में अवकाश का निर्णय स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर कलेक्टर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *