अंतर महाविद्यालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पाटन कॉलेज का दबदबा

महिला व पुरुष दोनों वर्गो में सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर का ख़िताब पाटन कालेज को

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन के वेटलिफ्टरों ने शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन महिला/पुरुष प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाटन कॉलेज के 5 खिलाड़ियों ने पदक जीते।

महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ दिनेश नामदेव ने बताया कि महिला वर्ग में शिवानी निषाद 69 किलोग्राम वर्ग में, मौसमी निर्मलकर नें 49 किलोग्राम वर्ग में, तनुजा ने 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, इसी तरह पुरुष वर्ग में षष्ठाधीश ने 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया तथा महिला वर्ग में रुचि चक्रधारी 57 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।

पाटन महाविद्यालय के इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज, जनभागीदारी व नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले एवं महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। टीम मैनेजर निधि यादव जनभागीदारी सहायक प्राध्यापक वाणिज्य रही।

आगे जानकारी देते हुए क्रीड़ा अधिकारी दिनेश नामदेव ने बताया कि महिला एवं पुरुष दोनों ही वर्गों में पहली बार सर्वश्रेष्ठ वेटलिफ्टर का किताब पाटन महाविद्यालय के खिलाड़ियों मौसीमी निर्मलकर बीए पंचम सेमेस्टर, षष्ठाधीश बीकाम प्रथम सेमेस्टर को प्राप्त हुआ।

ज्ञात हो की विगत कई वर्षों से इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पाटन कॉलेज के लिफ्टर शानदार प्रदर्शन करते आ रहे है और इस प्रदर्शन को कायम रखते हुए इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *