नगर पंचायत पाटन में 20अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव, आतिशबाजी और रामलीला रहेगी आकर्षण का केंद्र

पाटन। नगर पंचायत पाटन में विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अखरा पाटन स्थित रावण भाटा मैदान में किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। दशहरा उत्सव समिति एवं नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दशहरा महोत्सव के तहत शाम 5 बजे से भजन गायक अरुण कश्यप एवं उनके साथियों द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात शाम 6 बजे भगवान श्रीराम की सेना का भव्य आगमन होगा तथा रामलीला की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा  अध्यक्षता  पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष  कृष्ण कुमार भाले  विशिष्ट अतिथि  सांसद प्रतिनिधि  सागर राजा पाठक,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत देवांगन शामिल होंगे।

दशहरा महोत्सव के आयोजक  नगर पंचायत अध्यक्ष एवं समिति के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने बताया कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नगरवासियों में आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने नगर पंचायत पाटन के समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से दशहरा महोत्सव में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *