चाँदनी चौक भनसुली में दो दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

पाटन। ग्राम भनसुली (चाँदनी चौक, पाटन) में जय अम्बे दुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान में क्वांर नवरात्रि पर्व-2026 के पावन अवसर पर भव्य दो दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मां कल्याणी की पूजा अर्चना कर किया गया।

शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग) सम्मिलित हुए और माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच श्रीमती भगवती मुकेश साहू जी ने की।
विशेष अतिथि के रूप में डगनिया सेवा सहकारी समिति प्राधिकृत अध्यक्ष श्री टुकेश निर्मल जी, स्थानीय साहू समाज अध्यक्ष श्री महेंद्र हिरवानी जी, पूर्व सरपंच एवं आयोजन समिति अध्यक्ष श्री नीलमणि हिरवानी जी, श्री मंथीर साहू जी, श्री रामनारायण साहू जी, श्री ईश्वर हिरवानी जी, श्री अवध सोनवानी जी, उपसरपंच श्री पद्मभूषण साहू जी, सरपंच पति श्री मुकेश साहू जी, पूर्व पंच श्री दानीराम तारक जी, श्री राधेश्याम देवांगन जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

प्रथम दिवस जय माँ काली बधवा जस झांकी परिवार, ग्राम मटिया (पाटन) द्वारा कथा प्रसंग – शिव विवाह की शानदार एवं भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।

मुख्य अतिथि अशोक साहू ने ग्रामवासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा मैं भी इसी गाँव का बेटा हूँ, इसलिए आज इस मंच पर अपने बचपन के दिन याद आ गए। जब हम छोटे-छोटे थे, उस समय गाँव में सिर्फ जस गायन और रामधुनी का प्रचलन था। उसके बाद हम इसे झांकी के रूप में लेने लगे और आज यह जस झांकी के रूप में विशाल रूप ले लिया है।
आगे श्री साहू ने कहा मुझे याद है पहले चाँदनी चौक में एक छोटी सी जगह में मूर्ति स्थापना की थी और छोटा सा सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस प्रतियोगिता के रूप में कराते थे। उसके बाद हमारे नजदीक के ग्राम तेलीगुंडरा के जस झांकी को यहाँ लगाए, ऐसे ही सिलसिला चलता रहा और प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के पावन पर्व पर हम कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं।

यह आयोजन हमारी संस्कृति को संरक्षित रखने का प्रयास है, जिसे हम समस्त ग्रामवासी मिलकर कर रहे हैं। जस झांकी हमारी आस्था और परम्परा की पहचान है।

उन्होंने आगे कहा कि शक्ति उपासना का पर्व नवरात्रि केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा को शुद्ध करने, संकल्प को मजबूत करने और नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना हमें यह सिखाती है कि जीवन में कितनी भी कठिनाई आए, शक्ति, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलकर हर बाधा को पार किया जा सकता है।

नवरात्रि हमें शक्ति, भक्ति और सदाचार का संदेश देता है। माँ दुर्गा ने असत्य और अधर्म पर विजय प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि जहाँ नारी शक्ति का सम्मान होता है, वहाँ सुख-समृद्धि स्वयं वास करती है। छत्तीसगढ़ की यह पावन धरती तो स्वयं माँ बम्लेश्वरी, माँ दंतेश्वरी और माँ महामाया की कृपा से शक्ति की उपासना की धरती है। हमारे जस गीतों में वही शक्ति की उपासना जीवंत होती है।
मैं माँ दुर्गा से प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी ग्रामवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लाएं और हमारे गाँव में इसी प्रकार एकता और भाईचारा बना रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ग्राम सरपंच श्रीमती भगवती मुकेश साहू ने कहा आज हमारे ग्राम भनसुली के लिए बड़े गर्व का दिन है। माँ दुर्गा के आशीर्वाद से हमारे गाँव में हर वर्ष इतना भव्य आयोजन होता है, जिसमें पूरे गाँव का सहयोग मिलता है। मैं जय अम्बे दुर्गोत्सव समिति के सभी सदस्यों को हृदय से धन्यवाद देती हूँ।

इस अवसर पर अशोक सोनवानी, दानी राम तारक विपिन सेन भगवत सेन जयप्रकाश साहू अभिषेक तारक लक्ष्मीकांत साहू दिनेश साहू विकास साहू तमनमय सोनवानी, ओमेश सोनवानी डोमन साहू रिकू निर्मलकर, सतीश भाई बल्लू निर्मलकर, पंडा परमानंद निर्मलकर सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में जय अम्बे दुर्गोत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी चाँदनी चौक भनसुली का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *