रानीतराई अंचल के दुर्गा पंडालों में पहुंचे कांग्रेसजन,टेके मत्था लिया आशीर्वाद

रानीतराई।शारदीय नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर रानीतराई अंचल के ग्रामों में मातारानी दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई है।जिसमें सप्तमी के दिन असोगा, डिड़गा,रानीतराई,औसर, चूलगहन के दुर्गा पंडालों में दर्शन के लिए विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू,जनपद सदस्य रश्मि भेदप्रकाश वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कांग्रेसजन पहुंचे।उन्होंने मातारानी दुर्गा की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,खुशहाली की मंगलकामना किए।


जिप दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू ने मातारानी दुर्गा शक्ति, भक्ति और समृद्धि की प्रतीक हैं। नवरात्रि का यह पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
जनपद सदस्य रश्मि भेदप्रकाश वर्मा ने माता रानी से प्रार्थना सबके घर में खुशहाली बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति आए।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माता रानी का पंडाल धार्मिक एकजुटता का प्रतीक है,जिसमें प्रत्येक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए।
इस अवसर पर जानकी चोपड़िया सरपंच,नारद साहू,रामसिंह अंगारे, खेमू साहू, पुणेन्द्र साहू पूर्व सरपंच, पुलस्त्य साहू,गणेश साहू,बेनीराम साहू,दुकालू ठाकुर,नारायण यादव,संतोष पटेल पूर्व सरपंच,विष्णु वर्मा ,कौशल ठाकुर,भानु साहू,रोशन साहू,राकेश यादव,नीतीश साहू, दामेन्द्र साहू,मिलेश साहू,थानू ठाकुर,टेक सिंह यादव,भोजराम यादव, कृष्णा पटेल,प्रवीण यादव,खुमान यादव,टिकेश्वर पटेल,अजीत यादव,संजय,पंकज यादव,मुकेश ठाकुर,नीरज,युगांत यादव ,युगांत सेन,युगल पटेल,खिलेंद्र यादव,ओंकार ठाकुर,विनय ठाकुर,लक्की ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *