पाटन। आदिशक्ति माँ ज्वाला दरबार, सोनपुर (पाटन) में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को पावन महाअष्टमी पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 8 बजे महाअष्टमी हवन का आयोजन किया जाएगा।
माँ आदिशक्ति की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से आयोजित इस पावन धार्मिक कार्यक्रम में समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से सपरिवार शामिल होने की अपील की गई है। भक्तजन माँ जगदम्बा के दिव्य दर्शन कर महाअष्टमी हवन में सहभागी बनेंगे तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस मंगलमय अवसर पर उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें और माँ आदिशक्ति की कृपा के भागी बनें।
🙏🌺 जय माँ ज्वाला माता! 🌺🙏
आदिशक्ति माँ ज्वाला दरबार, सोनपुर (पाटन) में 19 अक्टूबर को होगा महाअष्टमी हवन
