- ग्रामीणों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया स्मरण, कला और मिलनसार व्यक्तित्व को किया याद
सेलूद। ग्राम सेलूद के पटेल चौक स्थित साक्षरता स्मारक स्थल पर लोक कलाकार स्वर्गीय पंचराम बनपेला की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।स्वर्गीय पंचराम बनपेला ने अपनी कला और अद्भुत अभिनय के माध्यम से ग्राम सेलूद सहित आसपास के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई थी। वे लीला मंडली, साक्षरता कला जत्था तथा क्षेत्र के प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम छेरछेरा में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते थे। अपनी कला के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच खिलेश मारकंडे ने उन्हें याद करते हुए कहा कि पंचराम बनपेला हमेशा हंसमुख स्वभाव के और मिलनसार व्यक्ति थे। उनसे मिलना और बातचीत करना लोगों के लिए आनंददायक होता था। उनकी बातचीत का अंदाज और हंसी-मजाक लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता था।वहीं, ग्रामसभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बंछोर ने कहा कि पंचराम बनपेला ने अपनी कला के माध्यम से गांव, समाज और परिवार का मान बढ़ाया। उनका व्यक्तित्व और कला समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।इस अवसर पर ये रहे उपस्थितकार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, सरपंच खिलेश मारकंडे, उपसरपंच राकेश साहू, पूर्व ग्रामसभा अध्यक्ष सुरेंद्र बंछोर, अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन के अध्यक्ष किशन हिरवानी, पूर्व सरपंच खेमिन साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक दऊवाराम वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, अशोक जैन, बलराम वर्मा, अनिल बनपेला, कौशल बनपेला, दुलार ठाकुर, भूपेंद्र वर्मा, दिलीप ठाकुर, विष्णु प्रसाद साहू, रमेश ठाकुर, भीखम धनकर, अशोक देवांगन, बीरबल यादव, वीरेंद्र ठाकुर, गिरजाबाई ठाकुर, कमला बाई, केंवरा बाई, योगिता साहू, कमला साहू, स्नेहलता साहू, अंजली साहू, श्रवण साहू, अशोक यादव, दानेश्वर वर्मा, शांति देवांगन, लाभचंद जैन, दीपक यादव, लोकनाथ साहू, लखन सेन,चित्रांश, ललिता साहू, योगेश्वरी साहू, अंजली साहू, नियति साहू, राकेश यादव, मोनू, राजकुमार साहू, हितेश, टिकेश्वर, मिंटू, दुलारी, फुलेश्वर, फागेश्वरी, सोमन, साक्षी, राजेश्वरी, रमेश ठाकुर, दिनेश साहू तथा कृष्णा वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
