पाटन में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत 16 अक्टूबर को बाइक रैली और विरोध प्रदर्शन

  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल, राजीव भवन से एसडीएम कार्यालय तक निकलेगी रैली

पाटन। राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत केंद्र की मोदी सरकार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं जामगांव (आर) के संयुक्त तत्वावधान में 16 अक्टूबर, शुक्रवार को पाटन में बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 11 बजे राजीव (कांग्रेस) भवन पाटन से बाइक रैली निकाली जाएगी, जो एसडीएम कार्यालय पाटन पहुंचेगी। यहां विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर विशेष रूप से शामिल होंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष मोहन साहू एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने समस्त कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर राजीव भवन पहुंचने की अपील की है।
उन्होंने नगर कांग्रेस कमेटी, मंडल एवं सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, एनएसयूआई, सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों तथा बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होकर अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं से बाइक लेकर पहुंचने की अपील की है। उनके अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांग्रेस भवन से एसडीएम कार्यालय तक बाइक रैली में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *