करेला में चैतन्य झांकी गुफा का हुआ भव्य शुभारंभ!

  • विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर,सरपंच संघ अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला ने की पूजा अर्चना कर शुभारंभ

रानीतराई।जय मां जगदम्बा भवानी समिति करेला के तत्वाधान में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर में माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापना एवं चलित झांकी गुफा निर्मित किया गया है।जिसके शुभारंभ के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे, अध्यक्षता राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस ने की, विशेष अतिथि रूपेंद्र शुक्ला अध्यक्ष सरपंच संघ पाटन,भेदप्रकाश वर्मा जनपद प्रतिनिधि,यादव राम सेन पूर्व सेक्टर अध्यक्ष,भानु वर्मा समाजसेवी,
रोहित साहू (शाला प्रबंधक अध्यक्ष),गोकुल ठाकुर समाजसेवी,छबि लाल ठाकुर पंच ने मातारानी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,खुशहाली की मंगलकामना किए।
मुख्य अतिथि पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने छत्तीसगढ़ की परम्परा संस्कृति को सहेजने के लिए करेला के युवाओ को बधाई दी।उन्होंने माता रानी के आशीर्वाद से प्रति वर्ष भव्य गुफा में जीवंत प्रदर्शनी से क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नवरात्रि महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सबकी शांति एवं समरसता की मंगलकामना की।
सरपंच संघ अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला ने समिति के साथियों एवं ग्रामवासियों को मातारानी की अपार कृपा सदा बनाए रखने की प्रार्थना की।
आयोजक समिति ने लक्ष्मण झूला,भूत बंगला,सर्प दर्शन,बंजारी माता दर्शन सहित विभिन्न सजीव प्रदर्शन गुफा में प्रदर्शित किए गए हैं।
इस अवसर पर इन्द्र कुमार मेश्राम (अध्यक्ष),तरुण कोसे,योगेन्द्र ठाकुर,लुमेश कुमार,रितेश सोनी,देवा ठाकुर,यशवंत कोसे,प्रशांत देशमुख,अश्वनी ठाकुर,रेवेन्द्र कोसे,निखिल,धनश्याम,सागर,निखिल,राजेन्द्र,सिब्बू,आकाश,कुन्दन,नीरज,तूसार,शिवम यादव,रुद्र,निखिल,सागर,बिट्टू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *