पाटन। शिवोम् विद्यापीठ विद्यालय ने इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ ‘ सोशल डिस्टेंसिंग ‘ के साथ तीनों संस्थाओं सांकरा,रायपुरा और चंगोराभाटा में धूमधाम से मनाया। विद्यालय को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरी तरह सजाया गया। विद्यालय के संस्थापक अवधेश शर्मा और संचालक प्रणव शर्मा और विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जाया बंदेलु और प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा एवं उप प्राचार्या श्रीमती वी. के. मुदलियार की उपस्थिति में विद्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन के कुछ वरिष्ठ लोग और कुछ स्टाफ ‘ सोशल डिस्टेंसिंग ‘ के साथ सम्मिलित हुए।
इस साल स्कूल के सभी बच्चों ने घर से ही स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसके लिए स्कूल प्रशासन द्वारा ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिस वक्त स्कूल में झंडा फहराया गया उस वक्त बच्चे अपने घरों से ही इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
शिवोम् विद्यापीठ ने इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऑनलाइन एक्टिविटी का आयोजन किया। जिसमें बच्चों शिक्षकों और बच्चों के माता-पिता ने उल्लास पूर्ण भागीदारी दिखाई। स्कूल के अलग-अलग क्लास के छात्रों द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए। इन सभी कार्यक्रमों को स्कूल की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री अवधेश शर्मा जी ने कहा कि हमारे देश के युवाओं में राष्ट्र को बदलने की क्षमता है देश का भविष्य युवा पीढ़ी पर निर्भर करता है। अतः शिवोम् विद्यापीठ विद्यालय राष्ट्र की सेवा और अपने देश को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
