पाटन। विधानसभा के ग्राम अरसनारा में 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया जिसमें शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में प्रभारी प्रधानपाठक गजेंद्र कुर्रे एवं डी .एस .मानकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही मानस मंच भाठापारा में पूर्व सैनिक रोहित साहू एवं पूर्व सैनिक धनेश विश्वकर्मा एवं कर्मा भवन प्रांगण में सनत गजपाल एवं पूर्व सैनिक रामनिवास साहू द्वारा एवं गांधी चौक में बुधुराम साहू एवं डेहर लाल साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत अरसनारा के प्रांगण में सरपंच हरिशंकर साहू एवं उपसरपंच श्रीमती अजीता साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित ग्रामवासियों ने अपने आस पास गली मोहल्ले को साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया। सरपंच हरिशंकर साहू ने समस्त ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया। इस अवसर पर समस्त पंचगण, सचिव, रोजगार सहायिका,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, शाला के शिक्षकगण , मितानिनों, स्वच्छाग्राही एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं एवम वरिष्ठ ग्रामवासीयों की उपस्थिति रही।
