छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ा, दिव्यांगों को 50% तक छूट; जानिए नई दरें


रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करना अब महंगा होगा। राज्य सरकार ने यात्री बसों के किराये की नई दरें निर्धारित करते हुए राजपत्र में अधिसूचना जारी की है। नई दरों में साधारण, डीलक्स और वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसों के किराये अलग-अलग तय किए गए हैं। वहीं, निर्धारित शर्तों के तहत दिव्यांग यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रावधान किया गया है।

ये हैं बसों की नई किराया दरें
साधारण बस: पहले 5 किलोमीटर के लिए 10 रुपये, इसके बाद 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर।
डीलक्स बस: पहले 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये, इसके बाद 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर।
एसी सुपर लग्जरी बस: पहले 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये, इसके बाद 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर।
एसी अर्द्ध शयनयान: सीट के लिए 3 रुपये प्रति किलोमीटर तथा शयनयान के लिए 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर की दर का उल्लेख किया गया है।
दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी राहत
नई किराया व्यवस्था में पात्र दिव्यांग यात्रियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा, निःशुल्क यात्रा के लिए पात्र श्रेणियों को 100 प्रतिशत किराया छूट देने का प्रावधान भी किया गया है।
यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर
बस किराये में बढ़ोतरी का असर रोजाना कामकाज, पढ़ाई और अन्य जरूरतों के लिए बसों से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों का खर्च बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *