- दक्षिण पाटन के केसरा,बोरेन्दा,कौही,निपानी,किकरमेटा,आगेसरा सहित कई गांव प्रभावित
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर लिए थे जायजा

रानीतराई। विगत दिनों पाटन विकासखण्ड के गांवों में भारी बारिश हुई थी।जिससे सैकड़ो परिवार के खारुन नदी के तटीय ग्रामो में धान खरीफ फसल बर्बाद हुआ कई परिवार के घरों में पानी भर चुका था।ग्रामीणों एवं रानीतराई जनपद सदस्य रश्मिभेद वर्मा ने बताया की शासन द्वारा बांधों से पानी छोड़ने के कारण तटीय गाँव में घरों व धान की खेती प्रभावित हुई हैं जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है और किसानों को बहुत परेशानी हुई है,किसानो ने अपने खेतों में धान की फसल के नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की माँग करते हुये सरकार से माँग किया है कि सरकार किसानों की जो फसल बची है उसे सोसायटी में बेचने हेतु आदेश जारी करें, क्योंकि अनेक किसान अपनी फसल की क्षतीपूर्ति इस डर से नहीं माँग रहे है कि सरकार बाद में उनकी बची हुई धान की फसल को सोसायटी में खरीदने से मना न कर दे, मुआवजा प्राप्त करने वाले किसानो को सरकार अपना धान सोसायटी में बेचने का आदेश जारी करें।
वर्मा ने शासन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि पाटन विकास खण्ड के अंतर्गत व खारुन नदी के तटीय क्षेत्र केसरा बोरेन्दा,कौही,डीडाभाठा,चुलगहन,खपरी,निपानी, ओदरागहन,शुक्लाडीह,किकिरमेटा,आगेसरा,अमलेश्वर,भोथली सहित कई ग्रामों के सैकड़ों किसानों की धान की फसल तबाह हो गई। कई घरों में भी पानी घुसने से कई परिवार आज तक अपनी दिमागी हालत से टूट चुके हैं।
तटबन्ध बनने की मांग
जिपं.दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाढ़ को रोकने के लिए कौही,बोरेन्दा,तरीघाट,केसरा में तत्कालीन कार्यकाल में तटबंध निर्माण कार्य हुआ था,जिससे ग्रामीणों को लाभ मिला।श्री साहू ने सभी ग्रामों में बचे हुए जगहों में बाढ़ रोकने शासन से तटबंध बनाने माग रखी है।जिससे कटाव एवं बाढ़ की स्थिति से निबटान हो सके। किसानो के खेतों में अनावश्यक पानी ना भर पाये,किसानो की ज्वलंत समस्या खारुन नदी में बहाव तेज होने के कारण प्रतिवर्ष मिट्टी का कटाव बढ़ता ही जा रहा है।जगह का आंकलन कर स्टीमेट बनाकर जल संसाधन विभाग तत्काल संज्ञान में लेकर सीमेंट कांकरीट दीवाल बनाकर पिचिंग कार्य के माध्यम से नदी के किनारों को सुरक्षित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की मांग उठ रही है।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सब पेपर फ्लेक्स में विकास की डिंडोरा पीटने वाली जमीन में देखें स्थिति सभी वर्गों का बुरा हाल है।किसान,गौमाता,मजदूर,महिलाएं सहित पूरे तंत्र परेशान एवं हताश हो चुके हैं।
ग्रामीणों सहित सरपंच डॉ ईश्वर निषाद,बोरेन्दा सरपंच कामेश कश्यप,सुनीता यदु पूर्व सरपंच,नंदिनी नोहर साहू,तेजराम सिन्हा,गुहा राम,बसन्त सिन्हा,भुनेश्वर सिन्हा,तोरण सिन्हा तरीघाट,रानीतराई सरपंच सत्यनारायण टिकरीहा, राजा ठाकुर आदि ने प्राक्कलन तैयार कर जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
