नवरात्रि में भिलाई सेक्टर-7 का दुर्गा पंडाल बनेगा आकर्षण का केंद्र, पाषाण युग की थीम पर होगा भव्य आयोजन

भिलाई। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भिलाई के सेक्टर-7 में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य दुर्गा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इस वर्ष पंडाल में पाषाण युग की अनूठी थीम को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है, जो श्रद्धालुओं और शहरवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगी।

पंडाल की आकर्षक सजावट में प्राचीन काल की जीवनशैली, आदिम संस्कृति और ऐतिहासिक परिवेश की झलक प्रस्तुत की गई है। भव्य कलाकृतियों, आकर्षक रंग-सज्जा और पाषाण युग की थीम पर आधारित दृश्य लोगों को एक अलग ही अनुभव प्रदान करेंगे। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के दर्शन के साथ इस विशेष थीम को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक पाषाण युग थीम पर आधारित दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा और कलाकृति को देख सकते है। दुर्गा पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए तैयारियां की गई हैं। धार्मिक आस्था और अनूठी कलात्मक सजावट का संगम इस आयोजन को खास बनाएगा।

सेक्टर-7 में सड़क क्रमांक 15 एवं 16 के मध्य स्थित यह दुर्गा पंडाल क्वांर नवरात्रि के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। मां दुर्गा की आराधना के साथ पाषाण युग की थीम पर आधारित भव्य प्रस्तुति इस वर्ष के आयोजन को यादगार बनाने की दिशा में एक खास पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *