जतमई मंदिर प्रांगण में चला सफाई अभियान,, विधायक रोहित साहू सहित,कलेक्टर , डीएफओ,जिला सीईओ हुए शामिल,,

जतमई मंदिर में खुलेगा जल्द पुलिस चौकी,, विधायक

खबर,,, हेमंत कुमार तिवारी

पाण्डुका,(राजिम) –जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जतमई माता मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक मुक्त-सफाई अभियान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम वन परिक्षेत्र पाण्डुका अंतर्गत यह आयोजन जतमई मंदिर में किया गया। कार्यक्रम शनिवार को सुबह 8 बजे जतमई माता मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ । अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

लोगों को एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया । अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति भी जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया । स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से जतमई क्षेत्र को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने का संदेश दिया गया । कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे ।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों जनपद अध्यक्ष जनपद सदस्य के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रही । गरियाबंद वनमंडल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कार्यक्रम के माध्यम से एक एक पेड़ जरूर लगाने का आह्वान किया । वही मंच पर कलेक्टर डीएफओ जिला सीईओ भी मौजूद रहे साथ ही ग्राम पंचायत संचालन समिति जतमई द्वारा विधायक रोहित साहू को मांग पत्र दिया गया जिस पर विधायक रोहित साहू ने संचालन समिति की मांग को

जिसमे जतमई धाम में नवीन पुलिस चौकी का निर्माण एवं समरसता भवन के लिए पूर्व में किए गए घोषणा पूर्ण बताया जिस पर जतमई संचालन सेवा समिति एवं ग्रामीणों ने हर्ष जताया ।साथ ही साफ सफाई और वृक्षारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जन प्रतिनिधि मीडिया वन कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *