स्वामित्व योजना के पट्टे, प्रधानमंत्री आवास की चाबी और राशन कार्ड किए गए वितरित
पाटन। ग्राम फेकारी में सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत पट्टे, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी तथा पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यों के 25 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। यह 25 वर्ष निरंतर सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरक यात्रा है।
तहसीलदार मनोज गुप्ता ने सेवा सेतु शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शिविर के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने उपस्थित रहते हैं। मंच संचालन मोहित शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन सरपंच यीवगेंद्र साहू ने किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, लोकमणि चंद्राकर, हर्षा चंद्राकर, कमलेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, कमलेश साहू, रानी केशव बंछोर, पारखत साहू, डॉ. सुरेश साहू, विनय चंद्राकर, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में 29 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव भी मौजूद रहे।
