खबर,,,, हेमंत कुमार तिवारी
राजिम // जिले के फिंगेस्वर ब्लॉक के ग्राम जेजरा में आयोजित सेवा सेतु अभियान के ब्लॉक स्तरीय विशेष शिविर में उस समय माहौल गरमा गया, जब बड़ी संख्या में पहुंचे सरपंचों ने बैनर-पोस्टर लेकर प्रोग्राम अधिकारी रीना धुर्वे को हटाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू के सामने सरपंचों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यप्रणाली में भेदभाव सहित कई आरोप लगाए।

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विधायक रोहित साहू ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इसी दौरान सरपंचों ने एकजुट होकर प्रोग्राम अधिकारी रीना धुर्वे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई। सरपंचों का आरोप था कि कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है, जिससे पंचायतों के कामकाज पर असर पड़ रहा है।

सरपंचों ने अपनी समस्याएं रखते हुए संबंधित अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक रोहित साहू ने जिला सीईओ प्रखर चंद्राकर को तत्काल मामले की जांच करने और संबंधित अधिकारी रीना धुर्वे को हटाने की बात कही। विधायक के इस आश्वासन के बाद भी सरपंचों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दिया गया।बता दे की इसी तरह छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायतों में भी लगभग 1 वर्ष से अधिक समय से रोजगार गारंटी वा विकास कार्य पैसा नहीं मिलने की वजह से ग्राम पंचायतों में भी आक्रोश बढ़ रहा है।जो किसी दिन यह समस्या बड़ा रूप लेगा।क्यों कि विकास की बात तो होती है।पर समय पर भुगतान नहीं होता ।
