छाटा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन….गर्भवती माताओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन और महिलाओं के लिए विविध खेलों का आयोजन

पाटन। ग्राम पंचायत छाटा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विविध आयोजन किए गए। कार्यक्रम में गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उन्हें उत्साहपूर्वक शामिल किया गया।

कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया गया, जहां महिलाओं को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन के महत्व की जानकारी दी गई। महिलाओं को नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। आयोजन के दौरान महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर सरपंच कमलेश चेलक, उपसरपंच उमा चेलक, सचिव रामेश्वरी साहू, सुपरवाइजर तिलोत्तमा मोटघरे, कामता चेलक, परमानंद चेलक, ओम नायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीता पटेल, मंजू चेलक, सरोज वर्मा, आरती, कल्पना, मितानिन शीला साहू, भोजेश्वरी वर्मा, लक्ष्मी कांता, पिंकी रात्रे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *