तरीघाट में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

  • भारत माता-छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिकों व प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

पाटन। ग्राम तरीघाट के रामलीला मंच पर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ग्राम चौक में स्वच्छता अभियान से हुई। इसके बाद शाम 4 बजे रामलीला मंच पर भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की गई। अतिथियों एवं आयोजकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ग्राम केसरा की मित्र मानस मंडली द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी गई, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम कांग्रेस कमेटी द्वारा बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल की प्रेरणा से गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।

कार्यक्रम में अतिथियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं।

समारोह के दौरान अतिथियों एवं आयोजक परिवार की ओर से ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नोमिन हितेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत दुर्ग अशोक साहू, सरपंच चंद्रिका साहू, उपसरपंच प्रकाश गोस्वामी, चोवाराम सिन्हा, तेजराम सिन्हा, बेदराम साहू, चेला सिन्हा सहित पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम कांग्रेस अध्यक्ष गैदलाल सिन्हा ने की। आयोजन में तामेश्वर साहू, यशवंत सिन्हा बूथ अध्यक्ष, छत्रपाल सिंह साहू, अमरनाथ, श्रीमती नंदनी गोस्वामी, नेतराम निषाद, गजेंद्र साहू, परमेश्वर, संतोष सिन्हा, खिया सिन्हा, तिलक सिन्हा, जयराम साहू, अगेस साहू, रामप्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन तोरन लाल सिन्हा एवं तामेश्वर साहू ने किया। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *