बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कारों के लिए परिवार की भूमिका अहम: अजय

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पिपरझेड़ी मे दिनांक 2.10.26 क़ो आयोजित किया गया. कार्यक्रम मे अजय कुमार साहू, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दुर्ग ने बच्चों के स्वस्थ विकास और बेहतर भविष्य के लिए माता-पिता तथा पूरे परिवार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे का जन्म ही माता-पिता की जिम्मेदारी का अंत नहीं है; उसके पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कारों पर निरंतर ध्यान देना भी उतना ही आवश्यक है। गर्भावस्था के दौरान माँ के स्वास्थ्य और पौष्टिक आहार का ध्यान रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जाँच करानी चाहिए और किसी भी परेशानी, जैसे लगातार उल्टी या भोजन न कर पाने की स्थिति में डॉक्टर अथवा स्वास्थ्यकर्मी से सलाह लेनी चाहिए। भोजन छोड़ने के बजाय, आवश्यकता पड़ने पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में बच्चों के विकास के लिए पोषण, पढ़ाई और अच्छे व्यवहार को एक-दूसरे से जुड़ा हुआ बताया गया। परिवारों से बच्चों की नियमित देखभाल करने, उनकी पढ़ाई में सहयोग देने और बचपन से ही अच्छे संस्कार विकसित करने का आग्रह किया।
बच्चों के मोबाइल और टीवी इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्क्रीन-टाइम के लिए घर में स्पष्ट और उचित नियम बनाए जाने चाहिए। साथ ही, माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी अपने मोबाइल इस्तेमाल पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि बच्चे बड़ों के व्यवहार से सीखते हैं। बच्चों के स्वस्थ, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए परिवार का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन और नियमित भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती ललिता निषाद, पंचगण उपस्थिति रहे ।इसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए महतारी वंदन योजना,, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही, द्वारा राशि के सदुपयोग की जानकारी दी गई, चार महिलाओं की गोदभराई , छह माह पूर्ण चार बच्चों का अन्नप्राशन किया गया महिलाओं और बच्चों की कुर्सी दौड़, मटका फोड़ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन,बच्चों का स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रेडी टू ईट के पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शन, पौष्टिक थाली प्रदर्शन, न्यौता भोज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मितानिन का सम्मान किया गया, प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया,कार्यक्रम में पर्यवेक्षक शशि रैदास आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उत्तम कुंवर, सहायिका पूर्णिमा ठाकुर,सभी ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *