पाटन। ग्राम पंचायत सांकरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के संदेश को स्मरण किया।
कार्यक्रम में सरपंच रवि सिंगौर ने महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सभी से स्वच्छता, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पटवारी कमलेश वर्मा, सचिव ईश्वर निषाद, पंच संजय सिंगौर, पंच महेंद्र पारधी, उत्तम सिंगौर, लेखु वैष्णव, उग्रसेन सिंगौर, संजय डहरिया, सचिन सिंगौर, विकास सिंगौर सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा ग्राम विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
