- दुर्ग में 1 अक्टूबर से कैशलेस होंगी प्रीमियम शराब दुकानें, डिजिटल भुगतान अनिवार्य
दुर्ग। जिले की प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में अब शराब खरीदने के लिए ग्राहकों को नगद भुगतान की सुविधा नहीं मिलेगी। छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2026 से जिले की सभी प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में कैश भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
सहायक आयुक्त आबकारी, जिला दुर्ग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन दुकानों में शराब की खरीदी के लिए ग्राहकों को डिजिटल भुगतान माध्यम का इस्तेमाल करना होगा। इसमें यूपीआई, कार्ड सहित उपलब्ध अन्य ऑनलाइन भुगतान माध्यम शामिल हैं।

विभाग के इस आदेश के बाद गुरुवार से प्रीमियम मदिरा दुकानों में नगद लेनदेन नहीं होगा। ग्राहकों को शराब खरीदने से पहले अपने मोबाइल में डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध रखना होगा। नई व्यवस्था का उद्देश्य मदिरा दुकानों में कैशलेस भुगतान व्यवस्था को लागू करना बताया गया है।
