राजिम/आगामी जातिगत जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए पृथक एवं स्पष्ट कॉलम शामिल किए जाने तथा ओबीसी वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का वैज्ञानिक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आंकड़ा सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष केशव चंद्राकर के निर्देश में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश की आबादी का बड़ा हिस्सा ओबीसी समुदाय से जुड़ा है, लेकिन आज भी इस वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का आधिकारिक एवं अद्यतन आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आगामी जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए पृथक और स्पष्ट कॉलम शामिल किया जाना आवश्यक है।*जिला कांग्रेस गरियाबंद अध्यक्ष सुखचंद बेसरा जी ने कहा – सही आंकड़े होंगे तो नीतियां अधिक प्रभावी बनेंगी*जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के कहा जातिगत जनगणना का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों की वास्तविक सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को समझना और उसके आधार पर नीतियां तैयार करना होना चाहिए। ओबीसी वर्ग की जनसंख्या का स्पष्ट एवं विश्वसनीय आंकड़ा उपलब्ध होने से सरकार को सामाजिक न्याय और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग की वास्तविक स्थिति सामने लाने के लिए जनगणना में पृथक एवं स्पष्ट कॉलम और आंकड़ों की पारदर्शिता जरूरी है। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर प्रतिनिधित्व, सामाजिक न्याय और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जानी चाहिए।*ओबीसी की वास्तविक संख्या सामने आना जरूरी – साहू जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष गजेन्द्र साहू ने कहा कि ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या का वैज्ञानिक और पारदर्शी आंकड़ा सामने आए, यह सामाजिक न्याय की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए अलग एवं स्पष्ट कॉलम नहीं होगा, तो इस वर्ग की वास्तविक स्थिति का सही आकलन करना कठिन होगा।पिछड़ा वर्ग के सदस्यो ने मांग की केंद्र सरकार को आगामी जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए पृथक कॉलम सुनिश्चित करने, प्राप्त आंकड़ों को सार्वजनिक करने तथा आंकड़ों के आधार पर सामाजिक न्याय, प्रतिनिधित्व एवं कल्याणकारी योजनाओं का पुनर्मूल्यांकन करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए। ज्ञापन में ओबीसी के लिए जातिगत जनगणना में पृथक एवं स्पष्ट कॉलम अनिवार्य रूप से शामिल करने, ओबीसी की वास्तविक जनसंख्या का वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष आंकड़ा संकलित करने, जातिगत जनगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक करने तथा आंकड़ों के आधार पर सामाजिक न्याय, प्रतिनिधित्व एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू, माहेश्वरी शाह नीलान्दरी शुक्ल प्रेम सोनवानी, छगन यादव सुनील तिवारी, पवन सोनकर, संजय नेताम, अमित मिरी,प्रहलाद यदु,डी के ठाकुर,रमेश शर्मा, विकाश तिवारी,गोरेलाल सिन्हा, रितिका सिन्हा,चेतन सिन्हा सुघरमल आड़े,,सतीश चौरे, विक्रमादित्य साहू, हरीश यादव,भानू,लक्ष्मी साहू शैलेन्द्र साहू, पुष्पा साहू,मंजू ध्रुव योगेश्वरी साहू,कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
