बिलासपुर के प्रताप चौक में कपड़े की दुकान में आग लगी,,

बिलासपुर। बिलासपुर के प्रताप चौक में सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कपड़े की दुकान शिशु गारमेंट्स पर आग लग गई। देखते ही देखते पूरी दुकान जलने लगी और आनन-फानन में आसपास के लोगों ने दुकान खोल कर सामान बाहर निकलना शुरू कर दिया। इस बीच आग इतनी बढ़ गई कि  आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को  बहुत प्रयास करना पड़ा, पुलिस के जवानों ने दुकान के ऊपरी हिस्से पर चढ़कर सबसे पहले वेंटिलेशन को खोला और बाद में सामान बाहर निकालने लगे इस बीच काफी सामान जलकर  राख हो चुका था।आग लगने की  कारण पता नहीं चल पाया लेकिन शार्ट सर्किट होने की अंदाज लगाया जारहा है।  इस आगजनी की घटना में लाखों का माल जलकर  राख हो गया।   आगजनी की घटना की  कारण लोग परेशान  रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *